मुंगेर एडीएम कार्यालय परिसर में दुकान व स्टॉल वाले करते हैं दलाली, ठगे जा रहे लोग

Updated at : 08 Sep 2022 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर एडीएम कार्यालय परिसर में दुकान व स्टॉल वाले करते हैं दलाली, ठगे जा रहे लोग

मुंगेर के एडीएम कार्यालय परिसर में दुकान व स्टॉल परेशानी का कारण बन गए हैं. दुकानों व स्टॉल की आड़ में फर्जी कई प्रकार के आइ कार्ड के अलावा अनेक तरह का गोरखधंधा संचालित होता है. लोग ठगे जा रहे हैं.

विज्ञापन

मुंगेर. किला क्षेत्र के एडीएम कार्यालय परिसर को दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है. किसी ने डिस्को चटाई डाल कर झोंपड़ी बना ली है तो किसी ने कठरे का स्टॉल व दुकान लगा रखा है. इतना ही नहीं टेबुल पोर्टेबल फोटो स्टेट मशीन व लैपटॉप लेकर दुकान संचालित किया जा रहा है. दुकानों व स्टॉल की आड़ में फर्जी कई प्रकार के आइ कार्ड के अलावा अनेक तरह का गोरखधंधा संचालित होता है. जम कर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. लेकिन पदाधिकारी मौन धारण किये हुए है.

पुलिस की ओर से कई बार छापेमारी की गयी

बताया जाता है कि इस परिसर में एडीएम कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय के साथ ही कई अहम कार्यालय का संचालन होता है. जिसके कारण प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग इस परिसर में आते हैं. स्टॉल संचालक रजिस्ट्री ऑफिस, डीटीओ कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में दलाली का भी काम करते हैं. इस परिसर में पुलिस की ओर से कई बार छापेमारी की गयी तो फर्जी आइ कार्ड बनाने का भंडाफोड़ भी हुआ था.

स्टॉल संचालक ब्रोकर की भूमिका निभाते हैं

एडीएम कार्यालय परिसर में दुकान व स्टॉल चलाने वाले संचालक रजिस्ट्री कार्यालय में ब्रोकर की भूमिका निभाते हैं. करीब छह माह पूर्व डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर तत्कालीन एसडीओ खुशबू गुप्ता ने यहां छापेमारी की थी तो इस गोरखधंधा का खुलासा भी हुआ था. यही नहीं आधार कार्ड में संशोधन के लिए स्टॉल संचालक ग्राहक से एक हजार रुपया लेकर आधार कार्ड वेरीफाई के लिए फेक आईडी तक बनाते हैं. जानकारों की माने तो इस परिसर में दो-तीन दुकान ही वैध हैं. जिसे प्रशासनिक स्तर पर जगह व स्टॉल आवंटित किया गया है. जबकि अधिकांश दुकान फर्जी रूप से संचालित हो रहे है.

कहते हैं अधिकारी

एडीएम अमरेंद्र कुमार शाही ने बताया कि इस परिसर में कितने अनुज्ञप्तिधारी दुकानदारों को स्टॉल अथवा जगह आवंटित किया गया है, इसकी जानकारी ली जायेगी. इसके बाद अवैध दुकान व दुकानदारों को हटाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन