Motihari:कार की टक्कर से युवक मौत,पांच पर प्राथमिकी

Published by :RANJEET THAKUR
Published at :13 Oct 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari:कार की टक्कर से युवक मौत,पांच पर प्राथमिकी

कल्याणपुर से पिपराकोठी जाने वाली पथ के परसौनी वाजिद में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के ठोकर से 35 वर्षीय अबोध कुमार सिंह की मौत हो गई.

विज्ञापन

कल्याणपुर. कल्याणपुर से पिपराकोठी जाने वाली पथ के परसौनी वाजिद में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के ठोकर से 35 वर्षीय अबोध कुमार सिंह की मौत हो गई.मृतक उक्त गांव के चन्द्रीका सिंह का पुत्र है.मृतक के बडे भाई सुबोध कुमार सिह ने उक्त गांव के पांच लोगो के विरुद्ध थाने मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.पुलिस ने इस मामले मे उक्त गांव के चार नामजद अभियुक्त राजीव कुमार सिह ,रौशन कुमार सिह ,जितेंद्र कुमार सिह ,राजेश कुमार सिह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आवेदन मे बताया है की जमीनी विवाद को लेकर मेरे भाई को सोची समझी साजिस के तहद उक्त लोगो द्वारा चार चक्का गाडी से से ठोकर मार हत्या कर दिया गया है.इस मामले मे पुलिस ने गाडी जप्त कर ली है.मामले मे थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज चार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.एक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर अब हम केकरा सहारे जियब हे भगवान कह कर मृत्क के पत्नी निक्की देवी बेहोश हो जा रही है . मृतक दो भाईयों में छोटा था. उसे दो छोटे छोटे बच्चे हैं . वह बाहर मे रहकर मजदुरी करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन