मरीज की मौत के बाद अस्पताल की खुली पोल, एसडीओ जांच में ऑक्सीजन नहीं, वार्ड बंद और मशीनें भी खराब मिलीं

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल की पोल खुली: हार्ट अटैक मरीज की मौत, जांच में कई...

प्रतीकात्मक तस्वीर

प. चंपारण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हार्ट अटैक से मरीज की मौत ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय पर ऑक्सीजन न मिलने और वार्डों के बंद होने से परिजनों में भारी आक्रोश है। एसडीओ की जांच में कई बड़ी खामियां पाई गईं।

विज्ञापन

Patahi CHC News: प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हार्ट अटैक से पीड़ित एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. रविवार को इलाज के लिए पहुंचे बैजू राउत को समय पर ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं मिल सका. मामले की जांच करने पहुंचीं पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी ने अस्पताल में कई गंभीर खामियां पाईं.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों ने एसडीओ को बताया कि मरीज को अस्पताल लाने पर मुख्य प्रवेश द्वार बंद मिला. काफी आवाज लगाने के बाद गेट खोला गया.

उन्होंने बताया कि चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद ने जांच के बाद मरीज को जेई वार्ड भेजा, लेकिन वहां ताला बंद था. चाबी आने और वार्ड खुलने में करीब 10 से 20 मिनट लग गए. परिजनों का आरोप है कि वार्ड में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था नहीं थी, जिससे मरीज को समय पर ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई.

जांच में मिली कई गंभीर कमियां

एसडीओ मंगला कुमारी ने अधिकारियों के साथ सीएचसी का निरीक्षण किया. जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं.

जांच में पाया गया कि—

  • सीएचसी प्रभारी और अस्पताल प्रबंधक मौके पर अनुपस्थित थे.
  • अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली.
  • ऑपरेशन थिएटर में गंदगी पाई गई.
  • एक्स-रे मशीन खराब मिली.
  • लैब की मशीनें भी खराब थीं.
  • अस्पताल में अन्य कई व्यवस्थागत कमियां भी सामने आईं.

एसडीओ ने कही यह बात

एसडीओ मंगला कुमारी ने बताया कि अस्पताल की जांच में ऑक्सीजन व्यवस्था समेत कई कमियां मिली हैं. निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

विकास कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन