मोतिहारी: छौड़ादानो में ट्रेन के आगे कूदकर युवती की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी
छौड़ादानो रेलवे स्टेशन
छौड़ादानो रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम एक अज्ञात युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. रक्सौल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…
मोतिहारी के रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Motihari News: रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर गुरुवार की शाम एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना छौड़ादानो रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित रेलवे ढाला के समीप हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में आई युवती
प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्सौल से सीतामढ़ी की ओर जा रही 12545 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शाम करीब 5:30 बजे छौड़ादानो स्टेशन से गुजर रही थी. इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 165/2 के समीप एक लगभग 22 वर्षीय युवती ट्रेन की चपेट में आ गई.
ट्रेन की टक्कर लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई.
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी.
समाचार लिखे जाने तक मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी थी.
जांच में जुटी जीआरपी
सूचना मिलने के बाद रक्सौल जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.
साथ ही घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है.
पहचान के बाद होगा आगे का खुलासा
पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान होने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










