Motihari: रातभर गर्मी से परेशान होने के बाद भी महिलाओं को नहीं मिली बंध्याकरण प्रोत्साहन राशि

Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 6:07 PM

विज्ञापन

सीएचसी में बंध्याकरण कराने आई महिलाओं को इस भीषण गर्मी में भी हैंड फैन झेल कर पूरी रात गुजारनी पड़ी है, जिसके कारण उनके परिजनों में व्यवस्था के प्रति काफी आक्रोश है.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. सीएचसी में बंध्याकरण कराने आई महिलाओं को इस भीषण गर्मी में भी हैंड फैन झेल कर पूरी रात गुजारनी पड़ी है, जिसके कारण उनके परिजनों में व्यवस्था के प्रति काफी आक्रोश है. गुरुवार को बंध्याकरण के बाद महिलाओं को एक बड़े से कमरे में शिफ्ट कर दिया गया था. कमरे में एक मात्र सीलिंग फैन लगी है, जो सभी महिलाओं को हवा पहुंचाने में अक्षम है. अस्पताल की व्यवस्था का आलम यह है कि विगत दस माह पूर्व बंध्याकरण करा चुकी महिलाओं का अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं दिया गया है. प्रोत्साहन राशि का भुगतान प्राप्त करने के लिए अस्पताल का चक्कर लगा कर थक चुकी रामपुर उतरी पंचायत की मंजू देवी, उर्मिला देवी, रुची देवी, कुसमी देवी, अनीता देवी, सरिता देवी व रामसखी देवी ने बताया कि उन लोगों को जनवरी 2025 में डिस्चार्ज कर दिया गया है. तब से अब तक आशा कार्यकर्ता के माध्यम से कई बार बैंक खाता दिया जा चुका है. इसके बाद भी राशि का भुगतान नहीं हुआ है. वहीं अस्पताल के लेखपाल अशोक पोद्दार ने बताया कि राशि के अभाव में भुगतान लंबित था, जिसे शीघ्र ही खाते में भेज दिया जायेगा. वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम पासवान ने कहा कि बंध्याकरण मरीजों को सभी तरह की सुविधाएं दी गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन