ePaper

बेटे के दोस्त ने की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 19 Mar 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
बेटे के दोस्त ने की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ओझा टोला गांव में 17 मार्च की सुबह कोटवा पंचायत के टिकैता ओझा टोला स्कूल के पीछे झाड़ी में एक अधेड़ महिला का शव मिला था.

विज्ञापन

कोटवा. थाना क्षेत्र के ओझा टोला गांव में 17 मार्च की सुबह कोटवा पंचायत के टिकैता ओझा टोला स्कूल के पीछे झाड़ी में एक अधेड़ महिला का शव मिला था. पुलिस ने घटना का तहकीकात करने के बाद उक्त गांव के ही 17 वर्षीय किशोर सचिन कुमार को महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. डीएसपी सदर-टू जितेश पांडे ने बताया है कि गिरफ्तार सचिन व मृतका फुलेश्वरी देवी , पति रामदेव पटेल के बेटे बबलू कुमार की दोस्ती थी. होली के रोज उक्त दोनों लड़के नशे में बबलू के घर आए , जिससे नाराज बबलू की मां ने सचिन को भला बुरा कहने लगी और अपने बेटे को बिगाड़ देने का भी उस पर ताने मारने लगी. इस बात से गुस्साए सचिन ने महिला के सर पर वार कर दिया. हाथ में पहने कड़े से सर पर गंभीर चोट लगने की वजह से फुलेश्वरी देवी की मौत हो गई, जिसके शव को शीघ्र स्कूल के पीछे झाड़ी में छुपा दिया. पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से अनुसंधान करते हुए इस घटना का उद्वेदन कर लिया है. पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजरूप राय , अपर थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह , एसआई हरेश शर्मा सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन