ePaper

बाइक की ठोकर से जख्मी महिला की मौत

Updated at : 20 May 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से जख्मी महिला की मौत

अरेराज हाजीपुर मुख्य पथ एसएच 74 पर इजरा गांव के समीप बाइक की ठोकर से जख्मी महिला का इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.

विज्ञापन

संग्रामपुर. अरेराज हाजीपुर मुख्य पथ एसएच 74 पर इजरा गांव के समीप बाइक की ठोकर से जख्मी महिला का इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. मृतक महिला पश्चिमी संग्रामपुर पंचायत के वार्ड 13 सुरेश साह की 35 वर्षीय पत्नी ललिता देवी बतायी जाती हैं. ग्रामीणों के अनुसार मृतक महिला गांव में सीएसपी से रुपये निकाल कर एसएच 74 के किनारे खड़ी थी तभी पीछे से लापरवाह बाइक चालक ने ठोकर मार दिया. ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर सुमित कुमार ने इलाज के बाद स्थिति गम्भीर देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी पहुंचने से पहले रास्ते मे ही मौत हो गयी. मृतक महिला का पति सुरेश परिवार के भरण पोषण वास्ते बाहर किसी दूसरे प्रदेश में काम करता है. मृतक महिला को एक पुत्र आशुतोष कुमार व छोटी बच्ची हैं. दोनों बच्चे मां की मौत की खबर सुन बेसुध पड़े हैं. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बाइक के साथ चालक को पकड़ लिया है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. उसके बाद शव परिजन को साैंप दिया जायेगा. वैसे मामले की जांच पड़ताल की जा रही. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन