Motihari: बिजली बिल माफ कर सरकार ने आम लोगों को दी बड़ी सौगात : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
Motihari: बिजली बिल माफ कर सरकार ने आम लोगों को दी बड़ी सौगात : मंत्री

शहर से सटे रघुनाथपुर में मंत्री कृष्णनंदन पासवान के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

Motihari: तुरकौलिया. शहर से सटे रघुनाथपुर में मंत्री कृष्णनंदन पासवान के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जहां गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि बिहार सरकार ने आम लोगों को बड़ी सौगात देते हुए बिजली बिल को 125 यूनिट फ्री कर दिया है. इससे आम लोगों पर बिजली का बोझ कम होगा और उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी. मंत्री ने कहा, “बिहार सरकार आम लोगों की मूलभूत समस्याओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है. सरकार ने हाल ही में पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है, जो इस महीने से मिलना शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें अमलीजामा पहनाने का काम करती है. मौके पर भाजपा के दीपक शर्मा, पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, राजकिशोर सिंह कुशवाहा, फारुख आजम, ई कुंदन पासवान, राहुल कुमार तिवारी, निकेश सिंह, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामबाबू पटेल, वीरेंद्र कुशवाहा, प्रदीप गुप्तासहित अनेक लोग उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन