पीडीएस डीलर से लूटपाट, गले में फंदा डालकर सोने की चेन और 10 हजार रुपये लूटे

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता सुरेश कुमार यादव से लूटपाट का मामला सामने आया है. तीन अज्ञात लोगों ने पिस्तौल के बल पर उनकी सोने की चेन और नकदी छीन ली.

विज्ञापन

Samastipur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गरीबा पंचायत के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता सुरेश कुमार यादव के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है. पीड़ित ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर गले में गमछे का फंदा डालकर पिस्तौल के बल पर सोने की चेन और 10 हजार रुपये नकद लूट लेने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Kalyanpur News: अस्पताल के पास घेरकर की लूटपाट

आवेदन के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल के समीप अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पहुंचे और सुरेश कुमार यादव को घेर लिया. आरोप है कि बदमाशों ने पहले उनके गले में गमछे का फंदा डाल दिया और फिर पिस्तौल सटाकर जान से मारने की धमकी दी.

सोने की चेन और नकदी लेकर हुए फरार

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली. इसके बाद जेब में रखे 10 हजार रुपये नकद भी निकाल लिए. घटना के बाद आसपास के लोगों के जुटने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

तीन लोगों पर लगाया आरोप

पीड़ित ने आवेदन में गरीबा पंचायत निवासी रौशन कुमार यादव, बड़हरवा महानंद पंचायत निवासी श्रीकेत यादव तथा एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद और संदिग्ध बताया है. तीसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:मिथिला हाट में 3 से 14 अगस्त तक होगी मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रदर्शनी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन