ePaper

पिपराकोठी से चोरी हुई बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 21 Dec 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पिपराकोठी से चोरी हुई बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

झरौखर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बंकूल बॉर्डर के निकट पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

घोड़ासहन. झरौखर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बंकूल बॉर्डर के निकट पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. उक्त चोरी की बाइक पिपराकोठी थाना क्षेत्र से चोरी हुई बताई जा रही हैं. पकड़े गए दोनो युवको में से एक कि पहचान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया टोला निवासी जयप्रकाश कुमार व दूसरे की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बाजार निवासी अंकित पांडेय उर्फ नीलमणि पांडेय के रूप में की गई हैं. थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि बीते शनिवार की देर शाम उक्त जगह वाहन चेकिंग के दौरान उक्त बाइक के साथ जा रहे दोनो युवको को रोक बाइक का कागजात दिखाने को कहा गया, जिसे नही दिखा सका. जिसके बाद एचडीडी मशीन से जांच करने पर उक्त बाइक पिपराकोठी थाना क्षेत्र से चोरी हुई पाई गई, जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज है. बाइक को जब्त कर गिरफ्तार दोनो युवको को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन