भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दरपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
जब्त गांजा व गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network

जब्त गांजा व गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस

दरपा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनकोनी गांव से 14 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं.

विज्ञापन

Motihari News: दरपा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के तीनकोनी गांव से 14 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Chauradano News: गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनकोनी गांव में गांजा की बड़ी खेप पहुंची है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की.

तीनकोनी गांव से दो आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान संदीप सिंह के घर के समीप स्थित गोवास से रसूल मियां, पिता हदीस मियां तथा विनोद कुमार, पिता रामबाबू सिंह को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी तीनकोनी गांव के ही निवासी बताए जाते हैं.

14 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है. मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: एमजीसीयू में आरबीआई का ई-बात कार्यक्रम, डिजिटल बैंकिंग पर विद्यार्थियों को किया जागरूक


विज्ञापन
Jitendra Kumar

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन