सैनिक रोड पर स्कॉर्पियो की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, पोता बाल-बाल बचा

Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व लोग | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

मोतिहारी के रक्सौल में सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई. स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार ने उनकी जान ले ली, जबकि उनका पोता घायल हो गया. स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Motihari News: रक्सौल थाना क्षेत्र के सिसवा स्थित सैनिक रोड पर तिलावे नदी पुल के पास रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बाइक चला रहा उनका पोता मामूली रूप से घायल हुआ, जबकि स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Raxaul News: पोते के साथ लौट रही थीं महिला

मृतका की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र अंतर्गत मसवास पंचायत निवासी गणेसा खातून (पति सिकंदर मियां) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह अपने पोते के साथ बाइक से रक्सौल से घर लौट रही थीं.

तिलावे नदी पुल के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भेलाही की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने सैनिक रोड स्थित तिलावे नदी पुल के पास बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि गणेसा खातून की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहा उनका पोता दूर जा गिरा, जिससे उसे हल्की चोटें आईं.

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही रक्सौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

रक्सौल थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर दोषी चालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: एमजीसीयू में आरबीआई का ई-बात कार्यक्रम, डिजिटल बैंकिंग पर विद्यार्थियों को किया जागरूक


विज्ञापन
Jitendra Kumar

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन