एमजीसीयू में आरबीआई का ई-बात कार्यक्रम, डिजिटल बैंकिंग पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र -छात्राएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के प्रबंधन विज्ञान विभाग में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), पटना द्वारा ई-बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य छात्रों को डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित भुगतान और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में आरबीआई अधिकारियों ने वित्तीय समावेशन और धोखाधड़ी से बचाव पर भी विस्तार से जानकारी दी.

विज्ञापन

Motihari News: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के प्रबंधन विज्ञान विभाग में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), पटना की ओर से ई-बात कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना था. इस दौरान डिजिटल बैंकिंग विषय पर प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

डिजिटल बैंकिंग पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सपना सुगंधा ने की. उन्होंने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के वर्तमान दौर में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक विद्यार्थी के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक बनाते हैं.

आरबीआई अधिकारियों ने दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

आरबीआई, पटना से सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार, प्रबंधक मानस जेना, प्रबंधक अमन चौधरी तथा सहायक प्रबंधक प्रशांत गुप्ता ने डिजिटल भुगतान, यूपीआई सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय समावेशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन के लिए आवश्यक सावधानियों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया.

डिजिटल बैंकिंग विषय पर हुई क्विज प्रतियोगिता

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल बैंकिंग विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई. विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और डिजिटल वित्तीय सेवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया.

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने की सहभागिता

कार्यक्रम का समन्वय सह आचार्य डॉ. शिवेंद्र सिंह ने किया. इस अवसर पर प्रो. डॉ. सरोज रंजन, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. श्रीनिवास बालागोनी, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. राजीव रंजन चौबे, प्रसून श्रीवास्तव सहित शोधार्थी रितेश गुप्ता, उत्सव जनप्रिय, ज्योत्सना शुक्ला, सिद्धांत लाल, सुकृति दीप एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: श्रीनगर में दम दिखाने को तैयार मोतिहारी के खिलाड़ी, खेल भवन में चल रहा विशेष अभ्यास


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन