आर्म्स के साथ दो अपराधी सहित अन्य मामले के अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
आर्म्स के साथ दो अपराधी सहित अन्य मामले के अभियुक्त गिरफ्तार

खोड़ी पाकड़ गांव वार्ड नंबर 8 से हरसिद्धि पुलिस ने संध्या ग़श्ती के क्रम में पुलिस ने आर्म्स के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

हरसिद्धि.थाना क्षेत्र के खोड़ी पाकड़ गांव वार्ड नंबर 8 से हरसिद्धि पुलिस ने संध्या ग़श्ती के क्रम में पुलिस ने आर्म्स के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि संध्या गस्ती में एसआई अनिल कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ खोड़ी पाकड़ की तरफ गए थे कि इसी क्रम में संदेह होने पर दोनों युवकों की जांच की गई. जिनके पास से एक देसी कट्टा तथा 12 बोर की एक गोली बरामद की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी खोड़ी पाकड़ गांव वार्ड नंबर 8 निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र अवनीश कुमार सिंह तथा मदन ठाकुर के पुत्र जितेंद्र ठाकुर हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि समय पर इन्हें नहीं धर दबोचा जाता तो ये किसी घटना को अंजाम दे सकते थे. उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा. वहीं पुराने केस में सात अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनबरसा गांव निवासी छोटेलाल सहनी के पुत्र अजय कुमार, धावही गांव निवासी स्वर्गीय हरिनंद सहनी के पुत्र सुरेश सहनी, सुरेश सहनी के पुत्र ओमप्रकाश सहनी, सूर्य लाल सहनी के पुत्र सोना लाल कुमार, वही घोघरा गांव से बासपत सिंह के पुत्र सुरेश महतो, जगापाकर से अनुरोध सहनी के पुत्र संतोष सहनी तथा दामोवृति गांव निवासी हीरानंद सहनी के पुत्र राहुल कुमार सहनी को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि राहुल कुमार सहनी पर पहले से करीब सात केस हैं. वहीं आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त वृद्धि टोला निवासी हेमंत दुबे उर्फ उज्जवल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन