मोतिहारी: हर घर तिरंगा अभियान के तहत पताही में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
पताही में निकाल तिरंगा यात्रा
पताही प्रखंड मुख्यालय से हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह यात्रा एकता और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बनी.
Motihari News: मोतिहारी. हर घर तिरंगा अभियान के तहत पताही प्रखंड मुख्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता एवं बीडीओ उदय कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा बखरी, पदुमकेर, जिहुली, गोनाही और मिर्जापुर समेत कई पंचायतों से होकर गुजरी. यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने तिरंगा लेकर पहुंचे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लोगों का उत्साह के साथ स्वागत किया.
Patahi News: प्रखंड मुख्यालय से निकली तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू हुई. इसमें चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, बीसूत्री अध्यक्ष टुनटुन सिंह, बीडीओ उदय कुमार, सीओ नितेश कुमार सेठ, बीईओ शंकर कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
गांवों में महिलाओं और बच्चों ने किया स्वागत
तिरंगा यात्रा बखरी, पदुमकेर, जिहुली, गोनाही और मिर्जापुर समेत कई पंचायतों में पहुंची. यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोग सड़क पर पहुंचे. लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया.
यह भी पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट से लेकर OTP ठगी तक, घोड़ासहन पुलिस ने छात्रों को किया सावधान
हर घर तिरंगा लगाने की विधायक ने की अपील
चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की. उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशभक्ति का प्रतीक है. उन्होंने सभी लोगों से स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया.
15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
विधायक ने लोगों से 15 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय, पार्टी कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों एवं विद्यालयों में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया.
बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में उपाध्यक्ष अमीरुल हक, जिला पार्षद मो. नसीम, उप प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, मुखिया कृष्णमोहन कुमार, सुनील कुमार, विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह, अविषेक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सरोज सिंह, संतोष कुमार, बालेश्वर बैठा, अलाउद्दीन सेठ सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी: घर लौटने का इंतजार करता रहा परिवार, सुबह पानी में मिला 66 वर्षीय वृद्ध का शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकास कुमार
विकास कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










