मोतिहारी: घर लौटने का इंतजार करता रहा परिवार, सुबह पानी में मिला 66 वर्षीय वृद्ध का शव
शव को देखने पहुंची भीड़
कोटवा थाना क्षेत्र में अहिरौलिया पंचायत के रहने वाले 66 वर्षीय खेदू पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शाम को दूध निकालने घर से निकले वृद्ध का शव अगले दिन सुबह पानी में मिला. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
Motihari News: मोतिहारी. कोटवा थाना क्षेत्र की अहिरौलिया पंचायत में पानी में डूबने से 66 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या-14 निवासी खेदू पटेल के रूप में हुई है. मंगलवार शाम गाय का दूध निकालने के बाद घर से निकले वृद्ध देर रात तक वापस नहीं लौटे. बुधवार सुबह कररिया चिरान मिल के समीप सड़क किनारे पानी में उनका शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया.
Kotwa News: दूध निकालने के बाद घर से निकले थे वृद्ध
जानकारी के अनुसार खेदू पटेल मंगलवार शाम करीब सात बजे गाय का दूध निकालने के बाद घर से बाहर निकले थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.
सुबह पानी में पड़ा मिला शव
बुधवार अहले सुबह कररिया चिरान मिल के समीप पंचायत सरकार भवन की ओर जाने वाली सड़क के किनारे नगरी के पानी में खेदू पटेल का शव पड़ा मिला. शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और इसकी सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी.
यह भी पढ़ें: ई-शिक्षाकोष ने खोली लापरवाही की पोल, शिक्षक का वेतन रुका तो बीईओ से भी मांगा जवाब
पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही कोटवा थाना के एसआई शंभू साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. डायल-112 की टीम के अधिकारी वालिश्टर सिंह और चालक राजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया.
पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया. कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
घटना के बाद गांव में पसरा मातम
वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद अहिरौलिया पंचायत में शोक की लहर है. ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी रही और घटना को लेकर गांव में मातमी माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी: डिजिटल अरेस्ट से लेकर OTP ठगी तक, घोड़ासहन पुलिस ने छात्रों को किया सावधान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










