शादी के महज डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता ने लगाया फंदा,जांच में जुटी पुलिस
मोतिहारी के पीपराकोठी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने शादी के महज डेढ़ महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Motihari Crime News: मोतिहारी के जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया गांव में एक नवविवाहिता द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है. घटना बुधवार की सुबह करीब 11 बजे की है. मृतका की पहचान सिरसिया (वार्ड नंबर 1) निवासी निर्भय कुमार यादव की 21 वर्षीय पत्नी मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है.
Motihari News: डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
बताया जाता है कि मुस्कान की शादी इसी वर्ष बीते 7 जुलाई को ही निर्भय कुमार के साथ हुई थी. शादी के महज डेढ़ महीने बाद ही अचानक उठाये गये इस कदम से हर कोई हैरान है. घटना के बाद मुस्कान के मायके (लक्ष्मीपुर गदरिया) और ससुराल—दोनों ही परिवारों में चीख-पुकार मची है और गांव में माहौल गमगीन हो गया है.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मामले की पुष्टि करते हुए पीपराकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मृतका का शव पीले रंग के दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










