रामगढ़वा में निकली तिरंगा जागरूकता रैली, हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश
तिरंगा रैली में शामिल जनप्रतिनिधि व अधिकारी
रामगढ़वा में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए एक जन जागरूकता तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. इस रैली ने नागरिकों के बीच राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया.
Motihari News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उद्देश्य से बुधवार को रामगढ़वा में जन जागरूकता तिरंगा रैली निकाली गई. विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि विशाल कुमार, बीडीओ राकेश कुमार सिंह, उपप्रमुख अरविन्द पाण्डेय, सीओ अमित कुमार, बीपीआरओ इन्द्रजीत कुमार दास एवं थानाध्यक्ष संजीव मौआर के नेतृत्व में रैली निकाली गई. रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी, एनसीसी छात्र और स्थानीय लोग शामिल हुए.
प्रखंड कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा रैली
तिरंगा रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू हुई. इसके बाद शंकर मंदिर, मौलेशरी चौक और गोला रोड होते हुए रैली पुनः प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया.
यह भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्रों की जागरूकता रैली, घर-घर ध्वज फहराने की अपील
9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है. साथ ही तिरंगे के साथ प्रत्येक नागरिक के व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना है.
राष्ट्रीय ध्वज को व्यक्तिगत गौरव का प्रतीक बनाने का संदेश
विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रत्येक भारतीय के संबंध को महज औपचारिकता से आगे बढ़ाकर व्यक्तिगत गौरव का प्रतीक बनाने का संदेश देता है. उन्होंने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की.
एनसीसी छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
रैली में सांसद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र तिवारी, पीओ मनरेगा सुशांत कुमार, बीसीओ राम नारायण साह, एम रंजन कुमार समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पैक्स अध्यक्ष, प्रखंड-अंचल कर्मी, मनरेगा, सहकारिता, आपूर्ति एवं शिक्षा विभाग के कर्मी शामिल रहे. गणेश महावीर उच्च विद्यालय के एनसीसी छात्र भी रैली में उत्साहपूर्वक शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी: घर लौटने का इंतजार करता रहा परिवार, सुबह पानी में मिला 66 वर्षीय वृद्ध का शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनोज कुमार गुप्ता
मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










