Motihari: पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन,अधिकारी करते रही प्रतीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Motihari: पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन,अधिकारी करते रही प्रतीक्षा

द्वितीय चरण में 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को ले सोमवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी.

विज्ञापन

मोतिहारी. द्वितीय चरण में 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को ले सोमवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी. पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. प्रत्याशियों के पहुंचने की प्रतीक्षा अधिकारी करते रहे और समय समय पर तमाम तरह की गतिविधियों को अंजाम देते रहे. समाहरणालय परिसर में अधिकारियों की मुस्तैदी दिखी. मुख्यद्वार से लेकर नामांकन कक्ष तक दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे और अपने दायित्वों पर चौकस रहे. समाहरणालय परिसर में तीन विधानसभा क्षेत्रों केसरिया,मोतिहारी व सुगौली के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा. डीडीसी के कार्यालय कक्ष में केसरिया,सदर एसडीओ के कार्यालय कक्ष में सुगौली व भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कार्यालय कक्ष में मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की पूरी व्यवस्था की गयी है.अलग अलग हेल्पडेस्क बनाये गये हैं. बांस बल्ले से बैरेटिंग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन