शिक्षक ने बच्चों के सामने की शिक्षिका की धुनाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2024 9:57 PM
राजकीय उत्क्रमित हाई स्कूल सारौगढ़ में साफ सफाई को लेकर उत्पन्न विवाद में एक बीपीएससी उत्तीर्ण शिक्षक ने महिला टीचर को सरेआम स्कूल में बच्चों के सामने घसीट कर पीटा है.
चिरैया . थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित हाई स्कूल सारौगढ़ में साफ सफाई को लेकर उत्पन्न विवाद में एक बीपीएससी उत्तीर्ण शिक्षक ने महिला टीचर को सरेआम स्कूल में बच्चों के सामने घसीट कर पीटा है. जिसका बच्चों और महिला शिक्षिकाओं की मानसिकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. घटना शुक्रवार को स्कूल परिसर में घटी है. घटना के समय स्कूल परिसर रण क्षेत्र में तब्दील हो गया था. बच्चें व अन्य महिला शिक्षिका सहमे हुए थे. जबकि पुरुष शिक्षकों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. घटना को लेकर पीड़ित शिक्षिका ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन पत्र दिया है. जिसमें बीपीएससी उत्तीर्ण शिक्षक पर मारपीट कर बेपर्द करने का आरोप लगाया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि स्कूल परिसर की साफ सफाई को लेकर उक्त शिक्षक से बहस हो गया. जिसके कारण वह शिक्षक उसके साथ बदतमीजी करते हुए बच्चों के सामने घसीट कर पीटा. साथ ही मोतिहारी में जान से मार देने की धमकी भी दी है. जिसके कारण वह काफी सहमी हुई है. पूछे जाने पर बीईईओ सरोज कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. वही थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्र के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










