मोतिहारी में पावर कट: बेलीसराय और बलुआ में मिनट-टू-मिनट ट्रिपिंग, उमस में तड़पे लोग

Updated:
विज्ञापन
मिनट टू मिनट बिजली ट्रिपिंग से उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे लोग

मोतिहारी में पावर कट

मोतिहारी में बार-बार बिजली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।

विज्ञापन

Motihari power cut news: मोतिहारी जिले के मोतिहारी शहर में देर शाम से शुरू हुई मिनट-टू-मिनट बिजली ट्रिपिंग की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बलुआ टाल क्षेत्र सहित बेलीसराय फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली की बार-बार ट्रिपिंग से स्थानीय निवासियों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहने के कारण घरों में रखे पंखे और कूलर शो-पीस बने रहे, जिससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी.

छतों और सड़कों पर टहलने को मजबूर हुए लोग

बिजली की लगातार ट्रिपिंग होते ही उमस और बेतहाशा गर्मी से परेशान होकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर टहलने को मजबूर दिखे. इस स्थिति का सबसे बुरा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ा. बिजली गुल रहने के कारण बच्चों की नींद खराब हुई और बुजुर्गों को भी सांस लेने व आराम करने में दिक्कतें आईं.

लो-वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ता परेशान

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ ट्रिपिंग ही नहीं, बल्कि इलाके में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है. वोल्टेज कम रहने के कारण घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कूलर, फ्रिज और पंखे सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं. इससे उपकरणों के खराब होने का भी खतरा बना रहता है.

बिजली विभाग से स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से इस समस्या पर संज्ञान लेने की अपील की है. लोगों ने मांग की है कि बेलीसराय फीडर और बलुआ टाल क्षेत्र में ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज का स्थायी समाधान जल्द से जल्द निकाला जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके.

यह भी पढ़ें...


विज्ञापन
सामंत कुमार गौतम

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन