ePaper

तिहाड़ से कुख्यात राहुल को पेशी के लिए लाया गया मोतिहारी

Updated at : 05 Aug 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
तिहाड़ से कुख्यात राहुल को पेशी के लिए लाया गया मोतिहारी

दिल्ली के तिहाड़ जेल से कुख्यात राहुल सिंह उर्फ मुखिया जी को रविवार रात मोतिहारी लाया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. दिल्ली के तिहाड़ जेल से कुख्यात राहुल सिंह उर्फ मुखिया जी को रविवार रात मोतिहारी लाया गया. सोमवार को मारपीट के एक मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चार के न्यायालय में उसकी पेशी हुई. उसके बाद उसे मोतिहारी सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया. राहुल अरेराज के खजुरिया का है. उसपर जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक हत्या व रंगदारी का मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि 2014 में नगर थाने में उसके विरुद्ध मारपीट व गाली गलौज का एक मामला दर्ज हुआ था. श्रीकृष्ण नगर के शिबू ठाकुर के आवेदन पर नगर थाना कांड दर्ज किया गया था. उसी मामले में पेशी के लिए उसे दिल्ली के तिहाड़ जेल से भारी सुरक्षा के बीच मोतिहारी लाया गया. राहुल की पेशी को लेकर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी. कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था. पेशी के बाद उसको सेंट्रल जेल मोतिहारी में शिफ्ट कर दिया गया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन