मोतिहारी: महिला आरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, भाजपा का प्रदर्शन

मोतिहारी में रैली करतीं भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यागण, सांसद और विधायक
Motihari News: मोतिहारी में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के विरोध में जनआक्रोश मार्च निकाला है. बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस रैली में भाग लिया. नेताओं ने इसे महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा अहम मुद्दा बताते हुए जल्द पास करने की मांग की. पढे़ं पूरी खबर…
Motihari News: मोतिहारी में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी माहौल गरमाता नजर आया. उच्च सदन में बिल पारित नहीं होने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और अपनी आवाज बुलंद की. जिला भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले जनआक्रोश मार्च निकाला गया, जो जिला परिषद कैंपस से शुरू होकर टाउन हॉल तक गया. इस रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों ने हिस्सा लिया और महिला आरक्षण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की.
सांसद व विधायक हुए शामिल
कार्यक्रम में सांसद राधामोहन सिंह और विधायक प्रमोद कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे. नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण सिर्फ एक बिल नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण का मुद्दा है. रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई. जिला सह मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया.
महिला आरक्षण बिल 131वां संशोधन
महिला आरक्षण बिल (131वां संविधान संशोधन) अप्रैल 2026 में लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत (352 वोट चाहिए थे) न मिलने से गिर गया, जहां केवल 298 वोट पड़े. एनडीए वाले इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे विपक्ष (कांग्रेस, सपा आदि) को जिम्मेदार ठहराते हैं, जो बिल को परिसीमन बिल से जोड़कर राजनीति कर रहे थे. इसके विरोध में एनडीए की महिला सांसदों ने संसद में धरना दिया, ‘महिलाओं का अपमान’ के नारे लगाए.
यह भी पढे़ं: बिरयानी बेचने वाला निकला आतंकी संगठनों का आदमी, मुंबई से गिरफ्तार हुआ मुर्शीद
मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




