मोतिहारी: चारा लाने गए भाई-बहन नदी में डूबे, SDRF की टीम तलाश में जुटी

घटनास्थल पर जुटी प्रशासन
Motihari News: अरेराज में गंडक नदी में नाव डूबने से भाई-बहन लापता हो गए हैं. दोनों पशु के लिए चारा लाने गए थे. SDRF टीम को मौके पर बुलाया गया है. तलाशी अभियान जारी है. जानिए क्या है पूरी खबर…
Motihari News: पूर्वी चंपारण के अरेराज इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गंडक नदी में नाव डूबने से दो लोगों के लापता होने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. बताया जा रहा है कि गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरैया पिपरा गांव के सामने गंडक नदी में यह हादसा हुआ. दोनों भाई-बहन नाव से पशुओं के लिए चारा लाने गए थे, तभी अचानक नाव असंतुलित होकर नदी में डूब गई. हादसे के बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
लापता लोगों की तलाशी प्रक्रिया तेज
लापता लोगों की पहचान सरैया गांव निवासी 26 वर्षीय हीरालाल महतो और उनकी 16 वर्षीय बहन निभा कुमारी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी माहौल बन गया. सूचना मिलते ही अरेराज प्रभारी सीओ सह आरओ विनोद पांडेय और गोविंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. प्रशासन की ओर से SDRF टीम को बुलाने की प्रक्रिया जारी है ताकि लापता दोनों की तलाश तेज की जा सके.
SDRF को समझें
SDRF का पूरा नाम स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (State Disaster Response Fund) है, जिसे हिंदी में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष कहते हैं. यह धन राज्य सरकार के पास रहता है और किसी अधिसूचित आपदा (जैसे बाढ़, भूकंप, सूखा आदि) आने पर तत्काल राहत कार्यों के लिए खर्च किया जाता है.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल सर्जन, सिर में लगे टांके
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: रजिस्ट्री ऑफिस के रिटायर्ड पेशकार की सड़क हादसे में मौत, विरोध प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




