अलविदा की नमाज को लेकर आज 12 से दो बजे तक बाधित रहेगा शहर का मुख्यमार्ग

Updated:
विज्ञापन
अलविदा की नमाज को लेकर आज 12 से दो बजे तक बाधित रहेगा शहर का मुख्यमार्ग

पवित्र माह रमजान के अंतिम जुमा यानी अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

मोतिहारी.पवित्र माह रमजान के अंतिम जुमा यानी अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मस्जिदों की साफ-सफाई के साथ जरूरत के अनुसार,जानेमाज के इंतेजाम किये गये हैं. शहर से लेकर गांवों तक के मस्जिदों में नमाज की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. शहर के जामा मस्जिद में निर्धारित समय पर नमाज अदा की जाएगी. अंजुमन इस्लामिया द्वारा इस की पूरी तैयारी की गयी है. अलविदा की नमाज होने के कारण हर साल यहां अधिक भीड़ होती है,इसको ध्यान में रखते हुए कई स्तर से एहतियाती कदम उठाये गये हैं. जामा मस्जिद के अलावा मुख्य मार्ग पर भी प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी नमाज अदा की जाएगी. नमाज के कारण दिन के 12 बजे से लेकर दो बजे तक मुख्य मार्ग बाधित रहेगा. यानी नाका नंबर- एक के पास से लेकर गांजा चौक तक का मार्ग दो घंटे के लिए बाधित रहेगा.

नमाज को ले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अलविदा की नमाज को ले जिला व पुलिस प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है. सभी मस्जिदों के पास सुरक्षा के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. रोजेदारों व अकीदतमंदों को किसी तरह की परेशानी न हो,इसको ले पूरी तैयारी की गयी है. एसडीओ व डीएसपी को अपने अपने क्षेत्रों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. शांंति व्यवस्था में खलल डालने की मंशा रखने वाले तत्वों पर खास नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

सामाजिक एकता व सद्भाव के लिए दावत-ए-इफ्तार जरूरी

गोविंदगंज. रमजान के पवित्र माह में दावत ए इफ्तार का दौर जारी है. इसी कड़ी में बहादुरपुर पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी के पैतृक गांव खजुरिया गांव में मंगलवार की शाम दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया. जहां भारी संख्या में नगर पंचायत सहित दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र से पहुंच कर मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा कर दावत ए इफ्तार में शामिल हुए.

मुखिया ज्योति कुमारी ने बताया कि रमजान का पाक महीना रोजेदारों के लिए महत्वपूर्ण होता है. रोजेदार भाई दिन भर खाली पेट रह अल्लाह से सभी के सलामती की दुआ करते है,दावत ए इफ्तार का आयोजन हिन्दू व मुस्लिम भाईयों के आपसी भाईचारे को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता व सद्भाव के लिए दावत ए इफ्तार जरूरी है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि झुना कुमार उर्फ मृत्युंजय सिंह, पूर्व सरपंच कांति ठाकुर, कस्तूरी खां,यूसुफ राय,हामिद रजा,नगर अध्यक्ष रंटू पांडेय, दिनेश मिश्र,जीशू कुमार, सुशील ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, विनोद तिवारी,राजेश ठाकुर संत बच्चा ठाकुर आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन