Motihari: नदी में डूबने से बच्ची का हुई मौत, 26 घंटे बाद शव हुए बरामद

Updated:
विज्ञापन
Motihari: नदी में डूबने से बच्ची का हुई मौत, 26 घंटे बाद शव हुए बरामद

थाना क्षेत्र के सेमरहिया गांव स्थित छठ घाट के समीप शौच करने गयी एक बच्ची का पैर फिसलने से रविवार दोपहर में नदी में डूब गई.

विज्ञापन

बंजरिया. थाना क्षेत्र के सेमरहिया गांव स्थित छठ घाट के समीप शौच करने गयी एक बच्ची का पैर फिसलने से रविवार दोपहर में नदी में डूब गई. जिसका घटनास्थल पर ही मौत हो. जिसका शव सोमवार संध्या में एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया. मृत बच्ची का पहचान उक्त गांव निवासी उपेन्द्र यादव का 9 वर्षीय पुत्री लक्की कुमारी के रूप में हुई है.मिली जानकारी के अनुसार वह परिजनों के साथ रविवार दोपहर में शौच करने गई थी, इसी दौरान पैर फिसलने से वह तिलावे नदी में गिर गई. जहां डूबने से उसकी मौत हो. घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिल सका. सोमवार सुबह में सीओ रोहन रंजन सिंह ने एनडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पहुंच खोजबीन शुरू कराया. करीब 3 घंटे के मशक्कत करने के बाद टीम ने शव को नदी से बरामद कर पाया. घटना के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. वही सीओ रोहन रंजन सिंह ने बताया कि जांच के बाद मृतका के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

तीन बहन व भाइयों में थी सबसे बड़ी

उपेन्द्र यादव के तीन पुत्री व दो पुत्र हैं. जिसमें मृतका लक्की सबसे बड़ी थी. उपेन्द्र पंजाब राज्य के जालंधर शहर में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने का कार्य करता है. फिलहाल वह बाहर ही है. घटना के बाद पिता, माता संगीता देवी, भाई – बहन सहित अन्य परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन