थैंक्यू पुलिस अंकल, छात्राएं बोल हुई भावुक, बोली बच गया एक साल

Published at :17 Feb 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
थैंक्यू पुलिस अंकल, छात्राएं बोल हुई भावुक, बोली बच गया एक साल

सोमवार दोपहर में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे दो छात्राएं पुलिस को थैंक्यू अंकल बोले काफी भावुक हो कर रो पड़ी. साथ ही दोनों ने भगवान को भी शुक्रिया अदा की.

विज्ञापन

बंजरिया. सोमवार दोपहर में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे दो छात्राएं पुलिस को थैंक्यू अंकल बोले काफी भावुक हो कर रो पड़ी. साथ ही दोनों ने भगवान को भी शुक्रिया अदा की. कहा कि भगवान व पुलिस अंकल ने मेरे जिंदगी का एक साल बर्बाद होने से बचा ली. आखिर छात्राएं भावुक हो भी क्यों नहीं. जो कई सालों का तैयारियां कर सोमवार को परीक्षा देने जो जा रही थी. मामला है कि बंजरिया प्रखंड के कुकुरजरी गांव निवासी दो छात्राएं सेवंती कुमारी व रेवंती कुमारी दोनों सोमवार से शुरू हुए मैट्रिक की द्वितीय पाली के परीक्षा में शामिल होने के लिए शहर के नगर थाना के समीप स्थित एम जे के इंटर कॉलेज में जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में दोनों छात्राएं का एडमिट कार्ड कही गिर किया. जिसके बाद दोनों परिजनों का साथ काफी खोजबीन की, लेकिन कही नहीं मिला. जिसके बाद रोते हुए दोनों ने बंजरिया थाना पहुंच जानकारी दी. जिसके बाद प्रशिक्षु दारोगा सोनेलाल कुमार व प्रशिक्षु दारोगा नीलम कुमारी दोनों त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन करने निकल पड़े. इसी दौरान चैलाहां चौक के समीप पुलिस ने उक्त एडमिट कार्ड को बरामद कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने एडमिट कार्ड बरामदगी कर दोनों छात्राएं को सुपुर्द किया. जिसके बाद दोनों छात्राएं परीक्षा में जाकर शामिल हुई, कही कि पुलिस अंकल व दीदी आप दोनों का हमलोग सदा आभारी रहेंगे. अपलोगों ने हम दोनों के जिंदगी का एक वर्ष बर्बाद होने से बचा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन