किराना सामान लदे चोरी हुई पिकअप मुजफ्फरपुर से बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 10:48 PM
एनएच 28 ए चैलाहां स्थित शंकर ढाबा के समीप से किराना साम्रगी लदे चोरी किये गये पिकअप को पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा थाना से बरामद कर लिया है.
बंजरिया.थाना क्षेत्र के एनएच 28 ए चैलाहां स्थित शंकर ढाबा के समीप से किराना साम्रगी लदे चोरी किये गये पिकअप को पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा थाना से बरामद कर लिया है. मामले में अज्ञात चोर गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहा. पीड़ित पिकअप चालक पटना जिले के नीरपुर निवासी सत्येंद्र कुमार ने बंजरिया थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था. मिली जानकारी के अनुसार 05 अगस्त को रात में उक्त पिकअप चालक पटना से किराना साम्रगी काजू, किसमिश, सेवाई, भुजिया, सहित अन्य सामान को लेकर पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर जा रहा था. इसी दौरान पिकअप चालक बंजरिया थाना क्षेत्र के एनएच 28ए के किनारे चैलाहां शंकर ढाबा के समीप सड़क किनारे गाड़ी खड़ा कर खाना खाने चला गया, खाना खाकर आया तो पीकअप उक्त जगह से गायब था. घटना को लेकर पीड़ित पिकअप चालक ने आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया. इसी दौरान मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा थाना क्षेत्र स्थित मुर्गी फार्म के समीप पुलिस का गाड़ी देख चोर उक्त पिकअप को छोड़ फरार हो गए. जिसके बाद कर्जा थाना पुलिस ने उक्त पिकअप को थाने लेकर गई, जहां जांच के क्रम में उक्त पिकअप बंजरिया थाना क्षेत्र से चोरी होने का बात सामने आया. जिसके बाद सूचना मिलने पर बंजरिया पुलिस ने कर्जा थाना पहुंच उक्त पिकअप व लदे सामान को बंजरिया थाना लाकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि पिकअप बरामद कर थाना लाया गया है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










