बारात में आई बच्ची बनी हैवानियत का शिकार, पुलिस कर रही छापेमारी
सांकेतिक तस्वीर, AI Image Generated Image
Motihari Crime News: डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में बारात समारोह के दौरान 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की बाइक और चप्पल बरामद की है. आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जानिए खबर विस्तार से...
मोतिहारी के डुमरियाघाट से आमोद ठाकुर की रिपोर्ट
Motihari Crime News: डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट की फटकार के बाद जागा प्रशासन, जल्द हटेंगे अतिक्रमण, 18 लोगों को नोटिस जारी
बारात समारोह से बच्ची को ले जाने का आरोप
प्राथमिकी के अनुसार रविवार को गांव में एक बारात आई थी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक बच्ची को उठाकर पास के एक बांसबाड़ी क्षेत्र में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
घटनास्थल से मिले अहम सुराग
परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही डुमरियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी का चप्पल और बाइक बरामद किया है, जिसे जब्त कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट की फटकार के बाद जागा प्रशासन, जल्द हटेंगे अतिक्रमण, 18 लोगों को नोटिस जारी
मेडिकल जांच के बाद इलाज जारी
पुलिस ने पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां मेडिकल जांच की गई. चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची का उपचार जारी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी
थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेन्दु ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट की फटकार के बाद जागा प्रशासन, जल्द हटेंगे अतिक्रमण, 18 लोगों को नोटिस जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










