Snake Bite Death: सांप के डंसने से वृद्ध की मौत, केसरिया के भोजागाछी गांव में पसरा सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन
Snake Bite Death Kesariya elderly man died of snake bite bhajagachi village

प्रतीकात्मक तस्वीर

Snake Bite Death: मोतिहारी के केसरिया प्रखंड की बथना पंचायत में सांप के डंसने से 60 वर्षीय वृद्ध फूल देव राय की मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के केसरिया से राकेश कुमार रत्न की रिपोर्ट

Snake Bite Death: केसरिया प्रखंड क्षेत्र की बथना पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित भोजागाछी गांव में सांप के डंसने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई.मृतक की पहचान गांव निवासी 60 वर्षीय फूल देव राय के रूप में की गई है.इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

इलाज के दौरान वृद्ध ने तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूल देव राय अपने घर के समीप मौजूद थे कि इसी दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया.सांप काटने की भनक लगते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे और तत्काल इलाज के लिए ले गए.परिजनों द्वारा हर संभव कोशिश की गई, लेकिन उनके शरीर में जहर फैलने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई.अंततः इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने में जुट गए.

मिलनसार स्वभाव के थे फूल देव राय

बथना पंचायत के मुखिया पति देवालाल यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि फूल देव राय बेहद मिलनसार, नेक दिल एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे.उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरे गांव में शोक का माहौल है.वृद्ध की मौत के बाद से उनकी पत्नी और बच्चों सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह भारी दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी के गुसुकपुर गांव में युवक को तालिबानी सजा देने वाले अजय और गोलू चढ़े पुलिस के हत्थे 

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन