youth beaten arrested: मोतिहारी के गुसुकपुर गांव में युवक को तालिबानी सजा देने वाले अजय और गोलू चढ़े पुलिस के हत्थे 

Updated:
विज्ञापन

चोरी के आरोप में युवक को बंधक बना पिटाई करने वाले दो गिरफ्तार अभिययुक्त

youth beaten arrested:मोतिहारी के गुसुकपुर में चोरी के आरोप में युवक शुभम को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पताही थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय साह और गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

मोतिहारी से विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट

youth beaten arrested: थाना क्षेत्र के गुसुकपुर गांव में कानून को हाथ में लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चोरी के आरोप में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. थानाध्यक्ष बबन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर इस अमानवीय कृत्य में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुसुकपुर गांव के अजय साह और गोलू कुमार के रूप में हुई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पिटाई का लाइव वीडियो

थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे बंधक बनाए हुए थे और उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे थे. वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया. पुलिस ने सबसे पहले पीड़ित युवक की पहचान की, जिसकी शिनाख्त परसौनी कपूर गांव के रहने वाले शुभम कुमार के रूप में की गई.

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किया गिरफ्तारी

पुलिस ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने के बाद तुरंत थाने में प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और शनिवार देर रात दोनों को दबोच लिया गया. पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त युवक चोरी की नीयत से गांव के एक घर में दाखिल हुआ था. रंगे हाथ पकड़ने के बाद उन्होंने उसे रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया था. इसी बीच किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था. पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन