घर में मिली विदेशी शराब, बाइक पर बोरी में लाई जा रही थी 20 लीटर देसी शराब; महिला समेत 3 गिरफ्तार

मधुबन पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए देशी और विदेशी शराब के साथ एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है।
Madhuban Liquor Seized: मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गैस एजेंसी रोड स्थित एक आवासीय घर से विदेशी शराब बरामद हुई, जबकि भेलवा पूरबारी टोला के पास बाइक से लाई जा रही करीब 20 लीटर देसी शराब पकड़ी गई.
पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
घर की तलाशी में मिली विदेशी शराब
एसआई कन्हैयालाल के नेतृत्व में पुलिस ने गैस एजेंसी रोड स्थित एक आवासीय घर में कार्रवाई की. तलाशी के दौरान वहां से 180 एमएल के ऑफिसर्स चॉइस के 25 टेट्रा पैक बरामद किए गए.
इसके अलावा 750 एमएल की रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की की एक बोतल भी बरामद हुई. इस कार्रवाई में पुलिस ने कांति देवी को गिरफ्तार किया.
बाइक पर बोरी में लाई जा रही थी देसी शराब
दूसरी कार्रवाई भेलवा पूरबारी टोला के पास की गई. एसआई गिरींद्र कुमार सिंह ने एक होंडा बाइक पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली.
पुलिस के अनुसार, बाइक पर रखी बोरी की जांच में 10 पॉलिथीन में पैक करीब 20 लीटर देसी शराब बरामद हुई. इसके बाद दोनों बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया गया.
दो युवक भी गिरफ्तार, अलग-अलग FIR दर्ज
गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान जितौरा टोला कस्बा निवासी गौतम कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है.
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने महिला समेत गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










