मीट-भुजा बेचने की आड़ में रखी थी नेपाली शराब, पुलिस ने 18 बोतल के साथ दुकानदार को पकड़ा

Author Jitendra kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के चिरैया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मीट-भुजा दुकानदार को 18 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Chiraiya News: शिकारगंज पुलिस ने कठमलिया गांव में छापेमारी कर एक मीट-भुजा दुकानदार को 18 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दुकानदार की पहचान कठमलिया गांव निवासी मिथिलेश बैठा के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी की. इस दौरान मिथिलेश बैठा को नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया.

पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस ने मौके से बरामद नेपाली शराब को जब्त कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन