ePaper

शिवहर के युवक की चाकू गोद हत्या

Updated at : 22 Mar 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
शिवहर के युवक की चाकू गोद हत्या

कॉलेज व बनरझुला गांव के बीच सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह एक 35 वर्षीय कार चालक का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

घोड़ासहन. थाना क्षेत्र के कॉलेज व बनरझुला गांव के बीच सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह एक 35 वर्षीय कार चालक का शव बरामद किया है. मृतक के सिर पर कई जगह चाकू से गोदने का निशान पाया गया है. प्रथम दृष्टया कार में साथ आये लोगो द्वारा कार में ही उसकी हत्या चाकू से गोदकर करने के बाद दुर्घटना का रूप देने के लिए कार को पेड़ से टकराया गया है. वहीं मृत युवक की पहचान शिवहर जिले के संजीव सहनी के रूप में की गई हैं. जो शिवहर के रहने वाले रामबाबू सिंह उर्फ रामु सिंह के कार चालक बताया जा रहा. वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार भी रामबाबू सिंह की ही बताई जा रही हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. इधर सुबह सुबह सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार देखने के लिए लोगो की भाड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई. वहीं कार से शव मिलने के जानकारी मिलने के बाद लोगो मे सनसनी फैल गई. सूचना पर सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार घटना स्थल पर पहुंच घटना की छानबीन की व थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. घटना को लेकर सिकरहना एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि मृत चालक को किसी धारधार नुकीले हथियार से सिर पर कई जगह वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है. ततपश्चात दुर्घटना का रूप देने के लिए कार को पेड़ से टकरा दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं. वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार व घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. साथ ही मृतक के मोबाइल सीडीआर से कॉल डिटेल निकाला जा रहा हैं. जल्द ही हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन