साहेबगंज ने केसरिया को हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा

Published at :16 Feb 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
साहेबगंज ने केसरिया को हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा

टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रॉक स्टार केसरिया बनाम अहियापुर साहेबगंज के बीच खेला गया.

विज्ञापन

केसरिया. प्रखंड के जगीरहा स्थित खेल मैदान में आयोजित अमीचंद यादव टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रॉक स्टार केसरिया बनाम अहियापुर साहेबगंज के बीच खेला गया, जिसमें अहियापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 19 ही ओवर में 175 रनों पर ऑल आउट हो गई. जवाब में केसरिया ने 176 रनों का पीछा करते हुए 160 रनों पर ऑल आउट हो गयी. इस तरह अहियापुर साहेबगंज ने 16 रनों से शानदार जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम की. विजेता टीम अहियापुर साहेबगंज को मुख्य अतिथि बथना पंचायत के मुखिया पति देवालाल यादव व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडल उपाध्यक्ष सीताराम यादव द्वारा 11001 रु. का चेक एवं विनर कप दिया गया. वही उप विजेता टीम को समाजसेवी प्रिंस सिंह व नितेश सिंह द्वारा 5100 रु. का चेक और ट्रॉफी दिया गया. इस मैच का उद्घाटन 30 जिला परिषद पति विनोद बेदर्दी द्वारा किया गया. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष, राजन यादव, मनीष यादव नीरज यादव पंकज यादव , विक्की यादव, राजा यादव आलोक यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन