'राष्ट्र का भविष्य युवा हैं', आरएसएस शताब्दी वर्ष पर रक्सौल में युवा संवाद, विद्यार्थियों को दिलाए 10 संकल्प

संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते संघ के सह प्रांत संघचालक प्रो. डा. राजकिशोर सिंह
रक्सौल शहर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर संबोधित किया गया. पर्यावरण संरक्षण के लिए जन्मदिन पर पौधा लगाने का आह्वान किया गया.
RSS Shatabdi Varsh: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रक्सौल शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस दौरान युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर संबोधित किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के सह प्रांत संघचालक प्रो. डॉ. राज किशोर सिंह थे.
"युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं"
अपने संबोधन में प्रो. डॉ. राज किशोर सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसके युवा होते हैं. आज के विद्यार्थी ही आगे चलकर शिक्षक, चिकित्सक, सैनिक, अधिकारी, किसान, वैज्ञानिक और समाजसेवी बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
उन्होंने कहा कि यदि युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना, अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी होगी, तो वे देशहित में बेहतर योगदान दे सकेंगे.
विद्यार्थियों को दिलाए 10 संकल्प
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जीवन में अपनाने के लिए 10 संकल्प भी दिलाए गए. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
- पर्यावरण संरक्षण.
- स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग.
- मातृभाषा का सम्मान.
- माता-पिता, गुरु और श्रेष्ठजनों का आदर.
- सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना.
- संविधान और कानून का पालन.
- जरूरतमंदों की सहायता करना.
- नियमित व्यायाम कर स्वस्थ रहना.
- स्वच्छता बनाए रखना और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना.
- राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करना.
जन्मदिन पर पौधा लगाने का किया आह्वान
प्रो. डॉ. राज किशोर सिंह ने सभी युवाओं से अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की.
कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने इस संकल्प को स्वीकार करते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भरोसा जताया.
शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रो. शंकर ठाकुर, दुर्गेश कुमार, चैतन्य कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रमुख उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










