ePaper

अंचल अभिलेख के साथ राजस्व कर्मचारी के कथित अटर्नी को पकड़ा

Updated at : 22 Mar 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
अंचल अभिलेख के साथ राजस्व कर्मचारी के कथित अटर्नी को पकड़ा

अवैध ढंग से महुआवा पंचायत के एक राजस्व ग्राम के खेसरा और खतियान रजिस्टर का फोटो स्टेट कॉपी कराते समय कुछ स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.

विज्ञापन

छौड़ादानो. शनिवार को अंचल के एक राजस्व कर्मचारी के कथित अटर्नी (दलाल) को रजिस्ट्री ऑफिस के समीप स्थित एक साइबर कैफे में अवैध ढंग से महुआवा पंचायत के एक राजस्व ग्राम के खेसरा और खतियान रजिस्टर का फोटो स्टेट कॉपी कराते समय कुछ स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो उसने रजिस्टर समेत उक्त व्यक्ति (कथित अटर्नी) को अपने हिरासत में ले लिया. मामले में पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है. बहरहाल लोग इस बात को लेकर हतप्रभ हैं कि बिहार दिवस के अवसर पर अंचल अभिलेखागार बंद रहने के बावजूद उक्त व्यक्ति कैसे अभिलेख निकाल कर खुलेआम बाजार में फोटो स्टेट करा रहा था. लोगों में चर्चा है कि वह भू-माफियाओं के लिए यह कार्य कर रहा था. इस संबंध में अंचलाधिकारी ऋषभ सिंह यादव से पूछे जाने पर उन्होंने अभिलेखागार से किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई अभिलख निकाले जाने से इंकार किया. कहा कि अभिलेखागार मे सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. कोई भी व्यक्ति वहां से अभिलेख बाहर नहीं ले जा सकता है. यह भी कहा कि सम्बंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी से उन्होंने इस बाबत पूछताछ की थी. कर्मचारी ने रजिस्टर 2 अंचल अभिलेखागार में होने की बात बाताई है. उन्होने कहा कि हो सकता है बहुत पहले किसी ने खेसरा और खतियान रजिस्टर का फोटो कॉपी करा लिया हो. घटना के सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन