ePaper

Motihari: पदुमकेर पंचायत की उप मुखिया बनी रेणु

Updated at : 08 Apr 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: पदुमकेर पंचायत की उप मुखिया बनी रेणु

दुमकेर पंचायत के उप मुखिया का चुनाव प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सम्राट जीत की उपस्थिति में मंगलवार को हुआ.

विज्ञापन

Motihari: पताही. प्रखंड के पदुमकेर पंचायत के उप मुखिया का चुनाव प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सम्राट जीत की उपस्थिति में मंगलवार को हुआ. इस दौरान उप मुखिया के निर्वाचन प्रक्रिया के बाद वार्ड 7 की वार्ड सदस्या रेणु देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई. निर्वाचन प्रक्रिया के बाद निर्वाची पदाधिकारी द्वारा उप मुखिया रेणु देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि पदुमकेर पंचायत में उप मुखिया के पद पर हुए चुनाव में कुल 12 वार्ड सदस्य में 9 वार्ड सदस्यों एवं मुखिया निधि कुमारी शामिल हुए. चुनाव प्रक्रिया के बाद वार्ड 7 के वार्ड सदस्या रेणु देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई. वहीं प्रेक्षक के रूप में सिकरहना लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राज कुमार उपस्थित थे. मौके पर मो उमर, सुमित कुमार, श्याम विकास, तेजनरायन दास आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन