ASUS ने लॉन्च किये डुअल स्क्रीन सहित 4 लैपटॉप्स, जानें कीमत और खूबियां

Updated:
विज्ञापन
Asus Zenbook Duo

डुअल स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ आसुस जेनबुक डुओ / फोटो- आसुस

ASUS ने भारत में अपने नए AI लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं, जिनमें ड्यूल स्क्रीन, सुपरफास्ट प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन मिलते हैं. खास तौर पर Zenbook Duo अपनी दो OLED स्क्रीन के साथ मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है. जानिए कीमत और फीचर्स.

विज्ञापन

Asus ने भारत में अपनी Zenbook और Vivobook Series के तहत कई नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं. इस नई रेंज में Zenbook S14, Zenbook Duo, Zenbook A14 और Zenbook A16 जैसे फ्लैगशिप मॉडल्स शामिल हैं. ये लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 और Qualcomm Snapdragon X2 Elite प्रोसेसर के साथ आते हैं. कंपनी ने इस बार Ceraluminum मेटेरियल पर खास ध्यान दिया है, जो मजबूती के साथ प्रीमियम डिजाइन और नए कलर ऑप्शन्स देता है.

प्री-ऑर्डर और उपलब्धता

इन लैपटॉप्स की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है. इच्छुक ग्राहक इसे 20 अप्रैल तक प्री-बुक कर सकते हैं. प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी करीब 11,598 रुपये तक का फायदा दे रही है, जिसमें 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल का Accidental Damage Protection सिर्फ 999 रुपये में शामिल है.

मॉडल्स की सेल 21 अप्रैल से शुरू होगी. इन्हें Asus Exclusive Stores, Asus E-shop, Flipkart, Amazon और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.

Asus Zenbook S14

  • Zenbook S14 को Ceraluminum बॉडी के साथ डिजाइन किया गया है. यह सिर्फ 1.1 सेमी पतला और 1.2 किलोग्राम वजनी है.
  • इसमें 14-इंच 3K OLED डिस्प्ले और Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर (Ultra 9 तक) मिलता है.
  • कंपनी के अनुसार, यह लैपटॉप 27 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,79,990 रुपये है.

Asus Zenbook Duo

  • Zenbook Duo इस लाइनअप का सबसे खास लैपटॉप है, जिसमें ड्यूल स्क्रीन दी गई है. यूजर्स दोनों स्क्रीन को एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं या एक स्क्रीन की जगह वर्चुअल कीबोर्ड यूज कर सकते हैं.
  • इसमें डुअल 14-इंच 3K 144Hz OLED टच डिस्प्ले और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर मिलता है.
  • बैटरी बैकअप 32 घंटे तक बताया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 2,99,990 रुपये है.

Asus Zenbook A14 और A16

  • ये लैपटॉप्स खास तौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल और पोर्टेबिलिटी के लिए डिजाइन किए गए हैं.
  • A14 का वजन 1 किलो से कम है
  • A16 का वजन करीब 1.2 किलो है
  • इनमें Snapdragon X2 सीरीज प्रोसेसर मिलते हैं.
  • A14 एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक बैटरी दे सकता है.
  • A14 की कीमत 1,85,990 रुपये और A16 की कीमत 1,99,900 रुपये से शुरू होती है.

Vivobook सीरीज भी अपडेट

Asus ने Vivobook Classic और Vivobook S सीरीज को भी अपडेट किया है.

  • Vivobook Classic (14 और 16-इंच): Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर, कीमत 98,990 रुपये से शुरू
  • Vivobook S14 और S16: Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर, कीमत 1,28,990 रुपये से शुरू

यह भी पढ़ें: बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा फीचर्स के साथ आज लॉन्च होंगे Vivo-OPPO के नए फोन

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola