Motihari : सड़क दुर्घटना में घायल राजेश सहनी की मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari : सड़क दुर्घटना में घायल राजेश सहनी की मौत

सरयुग सहनी के पुत्र राजेश सहनी 55 वर्ष की मौत सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के क्रम में शनिवार की शाम में हो गई.

विज्ञापन

हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत के धनखरैया गांव वार्ड नंबर निवासी स्व. सरयुग सहनी के पुत्र राजेश सहनी 55 वर्ष की मौत सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के क्रम में शनिवार की शाम में हो गई. मृतक के छोटे भाई जितेंद्र सहनी ने बताया कि उनके भाई बड़े भाई राजेश सहनी प्रतिदिन मोतिहारी रैक पॉइंट पर मजदूरी करने जाते थे. साइकिल छापवा रखकर किसी भी गाड़ी से मोतिहारी चले जाते थे, लेकिन 17 मार्च को वे अपने पड़ोसी सज्जन सहनी के साथ मोतिहारी से लौटे थे. इसी क्रम में मोतिहारी–छापवा मुख्य मार्ग पर सेमरा के समीप किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सुगौली पुलिस ने घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराकर फिर परिजन को सूचना दी. परीजन के जाने के बाद सदर अस्पताल से राजेश सहनी को रेफर कर दिया गया. फिर परिजन ने उन्हें मणि हॉस्पिटल उसके बाद हर्ष हॉस्पिटल में भर्ती कराया. हर्ष हॉस्पिटल ने जब रेफर किया तो फिर वे सदर अस्पताल आ गए. इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गई. शनिवार को नगर थाना ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजन को सौंप दिया. शनिवार को मृतक की अंतेष्टि कर दी गई. इधर, राजेश सहनी की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची कि घर में कोहराम मच गया. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. मृतक की पत्नी दुर्गा देवी, पुत्र अनिकेत कुमार तथा दोनों पुत्री का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है. मृतक तीन भाई में सबसे बड़े थे. दूसरे नंबर पर उपेंद्र सहनी तथा तीसरे पर जितेंद्र सहनी हैं. उनकी एक पुत्री की शादी हुई है. वहीं एक पुत्र तथा एक पुत्री अभी अविवाहित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन