व्यवसायी से साइबर ठगी में बंगाल में छापेमारी
Published by : SATENDRA PRASAD SAT Updated At : 16 Dec 2025 6:33 PM
साइबर पुलिस की टीम ने बंगाल में छापेमारी कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. वहीं पर उससे पूछताछ चल रही है.
मोतिहारी . साइबर पुलिस की टीम ने बंगाल में छापेमारी कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. वहीं पर उससे पूछताछ चल रही है. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाने के मधुबनीघाट के व्यवसायी से 6.80 लाख रूपये की साइबर ठगी मामले में साइबर थाने की पुलिस ने बंगाल में छापेमारी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उन्होंने बताया कि मामले में पुर्णिया सहित किशनगंज में भी छापेमारी की गयी है. बताते चले कि व्यवसायी नरेश कुमार से साइबर बदमाशों ने 6.80 लाख रूपये की ठगी की थी. इसको लेकर नरेश ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










