ePaper

चैत नवरात्र को लेकर तैयारी शुरू, 30 काे कलश स्थापन

Updated at : 18 Mar 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
चैत नवरात्र को लेकर तैयारी शुरू, 30 काे कलश स्थापन

चैत नवरात्र इस बार 30 मार्च से प्रारंभ हो रहा है. इसको ले तैयारियां शुरू हो गयी है. मंदिरों का रंग-रोगन किया जा रहा है, तो कही मूर्तियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

मोतिहारी.चैत नवरात्र इस बार 30 मार्च से प्रारंभ हो रहा है. इसको ले तैयारियां शुरू हो गयी है. मंदिरों का रंग-रोगन किया जा रहा है, तो कही मूर्तियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. साथ ही विभिन्न दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापन को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है. यूं तो नवरात्र साल में चार बार मनाया जाता है, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि तथा दो प्रकट नवरात्रि है, लेकिन प्रकट नवरात्रा में सबसे अधिक शारदीय नवरात्रा का महत्व होता है. अब चैत नवरात्रा का भी धीरे-धीरे महत्व बढ़ने लगा है. इस बार चैत नवरात्र में मां दुर्गा हाथी पर सवार हो कर आ रही है जो भक्तों के लिए शुभ संकते है. इनके आगमन से धन धान्य में वृद्धि होती है. वहीं मां दुर्गा का प्रस्थान सोमवार को हाथी पर होगा. इनकी अराधना से मनुष्य के सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.

पूजा का शुभ मुहूर्त

आर्ष विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पांडेय के अनुसार चैत नवरात्र हर साल चैत शुक्ल प्रति पदा से इसकी शुरूआत होती है. कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 06.13 से लेकर 10.22 बजे तक तथा अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.01 से 12.50 बजे तक है. बताया कि इस वर्ष नौ दिनों का नहीं बल्कि आठ दिनों का ही पर्व होगा. पंचमी तिथि का क्षय रहने के कारण एक दिन कम हो रहा है.

मां को अर्पित करें पुष्प एवं भोग

प्रथम दिन- मां शैलपुत्री- लाल ओडऊल, धी से बने हलवाद्वितीय दिन- ब्रह्माचारिणी-सफेद फूल, शक्कर, पंचामृत

तीसरा दिन- चंद्रघंटा- चमेली का पुष्प, दूध, खीर एवं मिठाईचौथा दिन- मां कृष्मांडा- पीले रंग के फूल, मालपुआ

पंचमी एवं षष्टी- मां स्कंद माता व मां कात्यायनी, कमल का फूल, फलसप्मती- कालरात्रि-लाल फूल, गुड़

अष्टमी- मां महागौरी- लाल पुष्प, पुड़ी, हलवा, खीरनवमी- मां सिद्धिदात्री-कोई पुष्प अर्पित करे, पुड़ी, हलवा, खीर

सामूहिक कलश स्थापना के लिए शुरू है अग्रिम बुकिंग

मंदिरों में सामूहिक कलश स्थापन को ले बुकिंग शुरू हो चुकी है. संकटमोचन धाम मीना बाजार में प्रतयेक साल की भांति इस साल भी लोग कलश स्थापन को ले बुकिंग करा रहे है. अराधना सम्राट संजय कुमार रमण ने बताया कि जनकल्याण की भावना से ओमपोत होकर लोग अभी से कलश स्थापन को ले बुकिंग कराना शुरू कर दिया गया है. बताया कि अभी तक करीब दो सौ लोगों ने अपना कलश स्थापन के लिए जगह सुरक्षित करा लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन