पाॅल्ट्री फार्म के कर्मी को मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर

विशुनपुर तारा गांव स्थित दीपक पांडेय के पॉल्ट्री फार्म में कार्यरत कर्मी को बदमाशों ने बुधवार को दिन के करीब 10.30 बजे पॉल्ट्री फॉर्म में गोली मार दी है.
मधुबन.थाना क्षेत्र के विशुनपुर तारा गांव स्थित दीपक पांडेय के पॉल्ट्री फार्म में कार्यरत कर्मी को बदमाशों ने बुधवार को दिन के करीब 10.30 बजे पॉल्ट्री फॉर्म में गोली मार दी है. घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के बीना सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अभय सिंह 25 वर्ष के रूप में हुई है. अभय के सीना व पेठ के बीच में गोली लगी है. गोली आर पार हो गयी है. घायल अवस्था घायल को स्थानीय लोगों ने एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां पुलिस सीएचसी मधुबन लेकर पहुंची है. जहां गंभीर स्थिति हायर सेंटर डाक्टरों ने रेफर कर दिया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल के शर्ट में फंसी पिस्टल का पिलेट (अग्र भाग) बरामद किया है. पॉल्ट्री फार्म संचालक दीपक पांडेय ने ही पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी जहां पुलिस ने पहुंच लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया. दीपक पर मोतिहारी पुलिस द्वारा सीसीए लगाया गया है. हाजिरी लगाने संग्रामपुर थाने पर जाने की जानकारी दी पुलिस को दिया. दीपक पर तीन वर्ष पूर्व पोल्ट्री फार्म के दो मजदूर की हत्या का मामला दर्ज है.विसुनपुर तारा गांव के एक बच्चे को गोली मारने का आरोप है.फिलहाल सभी मामले में वह जमानत पर चल रहा था. घटना के दीपक को पुलिस मोतिहारी में हिरासत में लिया है.जिससे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है.
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. दीपक पांडेय का आपराधिक इतिहास रहा है. घटना दीपक पांडेय के पोल्ट्री फार्म पर हुई है. घायल के होश में आने पर मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




