Motihari News: सरकारी स्कूल में लगी आग, 12 बेंच-डेस्क जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका
राजकीय मध्य विद्यालय खगनी में आग लगने के बाद जले हुए बेंच-डेस्क का दृश्य
Motihari News: तुरकौलिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय खगनी में सोमवार शाम अचानक आग लगने से करीब एक दर्जन बेंच-डेस्क जलकर राख हो गए. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. जानिए खबर विस्तार से...
मोतिहारी के तुरकौलिया से आफताब आलम की रिपोर्ट
Motihari News: तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय खगनी में सोमवार शाम अचानक आग लग गई. इस आगलगी की घटना में करीब बारह बेंच-डेस्क जलकर राख हो गए. घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.
स्कूल बंद होने के बाद लगी आग
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह विद्यालय खुला था और निर्धारित समय पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे छुट्टी हो गई. बच्चे और शिक्षक घर लौट गए. शाम करीब चार बजे विद्यालय परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं. इसे देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर विद्यालय पहुंचे.
बरामदे में रखे बेंच-डेस्क जलकर राख

ग्रामीणों ने देखा कि विद्यालय के बरामदे में रखे बेंच-डेस्क जल रहे हैं. आग की चपेट में बिजली की वायरिंग भी आ गई थी. स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और कई बेंच-डेस्क को सुरक्षित निकाल लिया. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.
बड़ी घटना टलने की चर्चा
ग्रामीणों ने कहा कि यदि यह घटना स्कूल के संचालन के दौरान होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. बच्चों की मौजूदगी में आग लगने पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी. इस घटना ने विद्यालय की विद्युत व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
क्षति का आकलन जारी
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई. घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. संबंधित अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है.
यह भी पढ़ें: ATM पर मदद के बहाने ठगी, कार्ड बदल खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










