ATM Fraud Motihari: ATM पर मदद के बहाने ठगी, कार्ड बदल खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर, IMAGE CREDIT: PEXELS.COM

ATM Fraud Motihari: मोतिहारी के पंचमंदिर स्थित SBI ATM में मदद के बहाने एक शातिर ने ग्राहक का ATM कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

ATM Fraud Motihari: शहर के पंचमंदिर स्थित SBI ATM में एक शातिर ठग ने मदद के बहाने ग्राहक का ATM कार्ड बदल लिया और खाते से 50 हजार रुपये की निकासी कर ली. घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए स्टेटस चेक करने से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रक्रिया

मदद के नाम पर बदला ATM कार्ड

सांकेतिक तस्वीर , image credit: pexels. Com

जानकारी के अनुसार संतोष कुमार 13 जून 2026 की सुबह करीब 10:05 बजे पंचमंदिर स्थित SBI ATM से रुपये निकालने पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात युवक ने मदद करने की बात कहकर उनका ATM कार्ड अपने हाथ में ले लिया और चालाकी से कार्ड बदल दिया. पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी.

खाते से निकाले गए 50 हजार रुपये

कुछ समय बाद जब संतोष कुमार ने अपने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं. इसके बाद उन्हें ATM कार्ड बदले जाने की जानकारी हुई.

नगर थाना में दर्ज कराई शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित नगर थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में 150 करोड़ से होगा डेयरी का विस्तार, 66 हजार किसानों को होगा सीधा लाभ

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

नगर थाना पुलिस ATM में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

शहर में लगातार बढ़ रही ATM ठगी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि ATM का उपयोग करते समय किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें और अपना ATM कार्ड, PIN या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन