खोए मोबाइल तलाश कर पुलिस ने लौटाई उदास चेहरों पर मुस्कान

ऑपरेशन मुस्कान के 14वें चरण में पुलिस ने 120 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस किया.
मोतिहारी. ऑपरेशन मुस्कान के 14वें चरण में पुलिस ने 120 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस किया. मंगलवार पुलिस अधीक्षक के कार्यालय परिसर स्थित सभागार में लोगों को बुलाया गया, उसके बाद बारी-बारी से उनका खोया हुआ मोबाइल वापस किया गया. हाथों में मोबाइल लेते ही लोगों के चेहरे खिल उठे. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बरामद सभी मोबाइल कि कीमत करीब 19 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि जिन्हें मोबाइल सौपा गया, उसमें 12 विद्यार्थी, दो गृहिणी, तीन किसान, एक शिक्षक, दो पुलिस कर्मी, दो बैंक कर्मी, छह बिजली मिस्त्री, एक क्लर्क, एक जीविका दीदी सहित अन्य 120 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल तलाश कर वापस किया गया. उन्होंने बताया कि अबतक 1353 लोगों का खोया हुआ मोबाइल पुलिस ने वापस किया है, जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ 80 लाख 51 हजार रुपये के आसपास है. कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत 74 व पोर्टल के माध्यम से 46 मोबाइल बरामद हुआ है. इस अभियान को सफल बनाने में जिला आसूचना इकाई के प्रभारी मनीष कुमार, सिपाही चंदन कुमार पासवान, ललन कुमार, विपीन कुमार सहित अन्य की सराहनीय भूमिका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




