Motihari: धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी पर गोढवा पैक्स समिति को किया गया निलंबित, बीसीओ बने प्रशासक

Updated:
विज्ञापन
Motihari: धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी पर गोढवा पैक्स समिति को किया गया निलंबित, बीसीओ बने प्रशासक

सदर प्रखंड के गोढवा पैक्स में धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी सामने आने पर समिति को निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

मोतिहारी. सदर प्रखंड के गोढवा पैक्स में धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी सामने आने पर समिति को निलंबित कर दिया गया है. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गिरीश मोहन ने बताया कि जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि फिलहाल गोढवा पैक्स का प्रशासक स्वयं बीसीओ को बनाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, धान अधिप्राप्ति के दौरान किसानों से धान लेने में पारदर्शिता नहीं बरती गई थी. कई किसानों ने शिकायत की थी कि उनके धान की खरीद के बाद भुगतान समय पर नहीं हुआ. जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समिति को निलंबित कर दिया है. जानकारी मिली है कि प्रखंड के कई अन्य पंचायतों जैसे बासमनपुर, मधुबनीघाट और नौरंगिया, उत्तरी ढ़ेकहां, बरदाहां की सहकारी समितियों में भी धान अधिप्राप्ति को लेकर अनियमितताएं पाई गई हैं. इन समितियों पर कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर से पत्र जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन