Motihari: मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,मतदाताओं को जागरूकर करने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
Motihari: मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,मतदाताओं को जागरूकर करने का लिया संकल्प

.शहर के मंगल सेमिनरी व मुजिब बालिका प्ल्स टू विद्यालय में सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी.शहर के मंगल सेमिनरी व मुजिब बालिका प्ल्स टू विद्यालय में सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के दौरान छात्र -छात्राओं को मतदान प्रतिशत बढाने को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया.मंगल सेमिनरी विद्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार व मुजिब बालिका प्लस टू विद्यालय में प्राचार्य राजकुमार चौधरी ने की.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीआरओ ज्ञाननेश्वर प्रकाश ने छात्रों को मतदान का महत्व समझाया व अपने माता -पिता व आस -पास के लोगो मतदान करने को लेकर प्रेरित करने की बात कही.कहा कि पीछली चुनाव में बेहतर मतदान प्रतिशत को लेकर डीएम सम्मानित हुए थे.इस बार भी मतदान प्रतिशत को बेहतर करना है.जिसमें आप सभी की भूमिका अहम है.वहीं डीपीओ एसएए प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मताधिकार का प्रयोग देश के प्रत्येक नागरिक काे कराना चाहिए.आप सभी छात्र-छात्राओं का उम्र 18 वर्ष से कम है.कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान जागरूकता को लेकर संकल्प दिलाया गया. मंगल सेमिनरी में गीत के माध्यम से छात्राें काे जागरूक किया गया. मौके पर डीपीओ कार्यालय के शकिल अहमद, विश्वजीत कुमार,रंजीत कुमार, जय प्रकाश कुमार मिश्रा सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन