Motihari: डिजनीलैंड के लिए बुक हुआ नगर भवन मैदान

Published by : AMRESH KUMAR SINGH Updated At : 05 May 2025 6:23 PM

विज्ञापन

शहर स्थित राजेंद्र नगर भवन मैदान में मई व जून माह में डिजनीलैंड प्रदर्शनी लगाने के लिए खुला डाक के माध्यम से बंदोबस्ती हुई.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. शहर स्थित राजेंद्र नगर भवन मैदान में मई व जून माह में डिजनीलैंड प्रदर्शनी लगाने के लिए खुला डाक के माध्यम से बंदोबस्ती हुई. नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव के देखरेख में खुला डाक बोली गयी. जिसमें 12 डाकवक्ताओं द्वारा भाग लिया गया. खुला डाक में न्यूनतम 31 दिनों के लिए बेतिया के नसीम अहमद ने सर्वाधिक 54 लाख 25 हजार रुपये की बोली लगायी. नगर आयुक्त ने बताया कि डाक की संपूर्ण राशि कार्यालय में जमा कर दिया गया है. यहां बताते चले कि नगर भवन मैदान में डिजनीलैंड के लिए खुला डाक बंदोबस्ती से निगम को कई गुणा अधिक राजस्व मिला है. मैदान की बुकिंग में अबतक सबसे अधिक राजस्व की बंदोबस्ती बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन