मोतिहारी: गर्भवती महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम में बवाल, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन
Motihari News pregnant-woman-death-private-nursing-home-family-created-ruckus

महिला की मौत के बाद अस्पताल के पास हंगामा करते लोग

Motihari News: मोतिहारी में निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी के बिजधरी थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान तीन माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद जमकर बवाल हो गया. घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. मृतका की पहचान मनोहर छपरा निवासी 25 वर्षीय चंचल देवी के रूप में हुई है.

डीएनसी कराने पहुंची थी महिला

परिजनों के मुताबिक चंचल देवी तीन माह की गर्भवती थीं. उन्हें डीएनसी कराने के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. आरोप है कि डॉक्टर ने पहले गर्भपात की दवा दी, जिसके बाद उनकी हालत लगातार खराब होने लगी. परिजनों का कहना है कि समय पर सही इलाज नहीं किया गया और बाद में ऑपरेशन किया गया.

ऑपरेशन के दौरान हालत हुई गंभीर

परिवार वालों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही महिला की स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी. इसके बाद आनन-फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

नर्सिंग होम में तोड़फोड़

घटना से नाराज लोगों ने नर्सिंग होम पहुंचकर जमकर हंगामा किया. गुस्साई भीड़ ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और शव वाहन को सड़क पर खड़ा कर सत्तरघाट रोड को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. इससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार

मामले की जानकारी मिलते ही बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और सड़क जाम हटवाया. परिजनों के आक्रोश को देखते हुए नर्सिंग होम के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि नर्सिंग होम का संचालन कुशहर निवासी राजन कुमार द्वारा किया जाता है.

शिकायत मिलने के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन